दुदही नगर पंचायत में गूंजा हरित संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण - भाजपा विधायक एवं जिलाधिकारी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने गोमती नदी पुनरूद्धार के लिए श्रमदान के साथ हुआ आर्थिक सहयोग - जनपद के चयनित 06 परीक्षा केंद्रों पर होगी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती - बस ई-रिक्शा की टक्कर से दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल - यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह व उनकी टीम की उक्त कार्यवाही से डग्गामार वाहन स्वामियों व चालकों में मचा हड़कंप।दुदही नगर पंचायत में गूंजा हरित संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण - भाजपा विधायक एवं जिलाधिकारी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने गोमती नदी पुनरूद्धार के लिए श्रमदान के साथ हुआ आर्थिक सहयोग - जनपद के चयनित 06 परीक्षा केंद्रों पर होगी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती - बस ई-रिक्शा की टक्कर से दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल - यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह व उनकी टीम की उक्त कार्यवाही से डग्गामार वाहन स्वामियों व चालकों में मचा हड़कंप।

भाजपा विधायक एवं जिलाधिकारी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने गोमती नदी पुनरूद्धार के लिए श्रमदान के साथ हुआ आर्थिक सहयोग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं समाजसेवियों ने इकोत्तरनाथ मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, June 5, 2026

पीलीभीत । भाजपा विधायक बाबूराम पासवान एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने ग्राम पंचायत टाण्डा व गुलडिया भूपसिंह में गोमती नदी के इकोत्तरनाथ घाट पर पुनरूद्धार कार्यक्रम एक जिला एक नदी योजना के तहत चलाया गया। विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी एवं समाजसेवी संस्थाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। विधायक ने जिलाधिकारी के साथ गोमती नदी के घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम/गोमती पुनरूद्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी ने इकोत्तरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और गोष्ठी के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

श्रमदान के साथ लोगों द्वारा आर्थिक सहयोग भी शुरू किया गया। सिर्फ आधे घंटे के समय में 11 लाख रूपये की धनराशि गोमती जी के लिए दान देने की घोषणा दानकर्ताओ द्वारा की गई। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए, जिन पर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराया गया और आमजन की जांच कराकर मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पौधारोपण के साथ स्वच्छता के कार्यक्रम का शुभारंभ और भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने आशा जताई कि इतना अधिक धन शासन से गोमती नदी के लिए मिल रहा है कि पीलीभीत में गोमती को स्वच्छ बनाने के साथ उद्गम स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने सभी से आवाहन किया कि गोमती के लिए सब लोग मिलकर काम करें जिससे यह काम आसानी से पूरा हो सके।


जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने गोमती नदी के पुनरुद्धार के एक और पड़ाव पर पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस तरीके से जनता जागरुक हो रही है हम सब लोग अवश्य कामयाब होंगे। उन्होंने गोमती नदी के लिए श्रमदान करने वालों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नदी किसी एक की नहीं है, अगर सब लोग मिलकर काम करेंगे तो इस कार्य को आसानी से पूरा कर लिया जाएगा।


घुंघचाई के पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह ध्रुव ने 51000 की आर्थिक सहायता की घोषणा करते हुए सभी से गोमती अभियान के लिए आर्थिक मदद का आह्वान किया। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान 100000 रुपए, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह 100000₹ मुख्य विकास अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा 100000 ₹ और पूरनपुर तहसील प्रशासन ने 100000, ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने 151000, भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने 11000, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील पासवान प्रशासक घुंघचाई 25000 के अलावा ग्राम पंचायत सचिव मंजुल मिश्रा 51000, टाण्डा प्रशासक धर्मपाल वर्मा 51000, प्रधान संघ अध्यक्ष नरेश पाल सिंह 51000 रुपए , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास शर्मा 21000₹, मिलप सिंह 25000 ₹, विचित्र सिंह 30000₹, जितेंद्र सिंह11000₹ की राशि देने की घोषणा की। कुल 11 लाख का दान गोमती के लिए जुटने पर विधायक ने भी लोगों का आभार जताया और सभी के नाम पढ़कर सुनाए।


इकोत्तरनाथ की पूजा के बाद भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद-पूरनपुर तहसील प्रशासन व ब्लॉक प्रशासन द्वारा इकोत्तरनाथ मंदिर पर सब्जी पूड़ी का भंडारा भी आयोजित किया गया। जिसमें सभी गोमती भक्तों, बाबा शिव के भक्तों व श्रमदानियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस प्रयास की सभी ने काफी सराहना की।


कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी रमेश सिंह चैहान ने प्रस्तावित लैपर्ड सफारी की स्थापना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी वन्य जीव सप्ताह पर सफारी का शिलान्यास करेंगे। वर्षभर सफारी खुली रहने से जिले में पर्यटन और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई। जिला कृषि अधिकारी ने खाद की किल्लत न होने की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।


कार्यक्रम के ब्लाक प्रमुख पूरनपुर प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सतीश मिश्रा, एपीओ आदर्श कुमार, ब्लॉक के सभी ग्राम विकास अधिकारी ,भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा, गोमती ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य राममूर्ति सिंह, उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, पूर्व वनाधिकारी राजाराम शर्मा सहित पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह ध्रुव, लज्जा मिश्रा, निर्भय सिंह, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, सुन्दरलाल प्रजापति, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, ड्रीम मैंगो की दीपिका चतुर्वेदी, मिलाप सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले