सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

बस ई-रिक्शा की टक्कर से दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

गम्भीर अवस्था में घायल हुए लोगों का चल रहा इलाज

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, June 5, 2026

पूरनपुर,/पीलीभीत। गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बस और ई-रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार राजीव नगर निवासी महबूब अली ई-रिक्शा से सवारियों को लेकर बलरामपुर की ओर जा रहे थे।

घुंघचिहाई के पास उदराह जाने वाले मार्ग के निकट सामने से आ रही बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव कटैया निवासी सूरज (40) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बलरामपुर निवासी बाबूराम (55), उनके पौत्र विवेक (13), पौत्री मीनाक्षी (3) तथा ई-रिक्शा चालक महबूब अली भी घायल हो गए।घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया गया।बताया जाता है कि बाबूराम अपने बेटे सुरेंद्र के पास दिल्ली गए हुए थे। गर्मी की छुट्टियां होने पर वह अपने पौत्र और पौत्री के साथ गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।

सूरज की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके कुछ ही देर बाद घायल बाबूराम की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया बस और ई रिक्शा में टक्कर हुई है। इसमें दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले