सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने जनगणना सेल का निरीक्षण किया,

कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, May 30, 2026

पीलीभीत / जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित जनगणना सेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपद में संचालित जनगणना-2027 से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।जिलाधिकारी ने जनगणना कार्यों से संबंधित अभिलेखों, डाटा संकलन, मकानीकरण तथा अन्य तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ संपादित किए जाएं।


उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण का आधार बनते हैं। इसलिए प्रत्येक स्तर पर गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने जनगणना सेल में उपलब्ध संसाधनों, अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जनगणना सेल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले