सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

तहसील कलीनगर व पूरनपुर में भारी पैमाने पर अवैध मिट्टी का खनन ।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, May 19, 2026

पीलीभीत/ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत को कलेक्ट्रेट परिसर पीलीभीत में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पंचायत का संचालन पवन कुमार वर्मा ने किया। पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि गेंहूँ खरीद केन्द्रों पर किसानों की गेंहूँ की उपज को नही खरीदा जा रहा है।किसान गेहूँ खरीद केन्द्रो के चक्कर काट रहे हैं।

लेकिन क्रय केन्द्रों पर क्रय केन्द्र प्रभारी दिन भर गायब रहते हैं।किसान मजबूरीवस अपनी उपज आढ़तियों,व्यापारियों व नकली बीज बनाने वाले सीड्स प्लांटों पर समर्थन मूल्य से नीचे गेंहूँ बचने को विवश होना पड़ रहा है।पहले गेंहूँ में लस्टर लाॅस के कारण सरकारी खरीद बहुत दिनों तक बन्द रही अब लस्टर लाॅस वाले गेंहूँ की खरीद की परमीशन सरकार से मिली तो अब बारदाना आदि का बहाना बना कर गेंहूँ क्रय केन्द्रों से टरकाया जा रहा है।

ताकि गेंहूँ माफियाओं को लाभ पहुँच सके।साथ ही जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि पीलीभीत की चीनी मिलें गन्ना किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नही कर रही हैं।जिससे जनपद के गन्ना किसान अपनी अगली फसलों व स्कूली छात्रों की फीस नही दे रहे हैं जिससे किसानों के बच्चे स्कूली शिक्षा से बंचित हो रहे हैं।साथ ही बाजार व बैंक से कर्ज लेकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।लेकिन जनपद पीलीभीत की चीनी मिलें गन्ना अधिनियम का अनुपालन नही कर रही हैं।

श्री सिंह ने कहा कि तत्काल गन्ना किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज कराया जाए। साथ ही जिलाध्यक्ष ने सहकारी समितियों व उर्वरकों विक्रय क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध करायी जाए ताकि किसानों को फसलें उगाने में परशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही तहसील कलीनगर व पूरनपुर तहसील में भारी पैमाने पर अवैध मिट्टी का खनन जोरों से हो रहा है।छोटे किसानों की कृषि भूमि को थोड़े से लालच देकर खराब किया जा रहा है।

खनन सम्बन्धितअघिकारियों की मिलीभगत से अवैध मिट्टी का खनन हो रहा है।साथ ही पंचायत में ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध बिजली कटौती जोरों पर है।पंचायत में आवारा गोवंशों द्वारा फसलों के नुकसान पर भी भारी रोष प्रकट किया गया।पंचायत के उपरांत किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को सौप कर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की गई। जनपद के किसानों की समस्यायें हल न होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में आन्दोलन की रूप रेखा जल्द तह की जाएगी।


पंचायत में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, सदर तहसील महिला प्रकोष्ठ रेशमा वर्मा, पूरनपुर ब्लाक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, जिला सचिव रामकृपाल, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार वर्मा, रुपराम वर्मा, तरसेम सिंह, रामरतन लाल बालकराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले