रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह का संकल्प—लाखों बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग, 59 विवाहों में ₹72 लाख तक मदद

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, March 7, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र — फास्ट रिलीफ़ चैरिटेबल ट्रस्ट (FRCT) की टीम ने शुक्रवार को जनपद में बेटी विवाह शगुन योजना के लाभार्थियों के घर पहुँच कर भौतिक सत्यापन किया। प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज के पिपरी (मुख्तार अहमद) और करमा के कठपुरवाँ (अरविंद कुमार सिंह) में बेटियों अलीना व आकृति मौर्य के दस्तावेज़ और बैंक विवरण लिए गए। संस्था का लक्ष्य है कि कोई बेटी पिता या समाज पर बोझ न बने। प्रांतीय मंत्री अरुण सिंह कुशवाहा ने बताया कि 85 हजार सदस्य अंशदान से प्रति विवाह लगभग 2-2.5 लाख रुपये का सहयोग करते हैं; अब तक 59 बेटियों को ₹72 लाख और 6 दिवंगत सदस्यों के परिवारों को ₹70 लाख से अधिक दिया जा चुका है। संगठन के पदाधिकारी और ग्राम प्रधान ने योजना की सराहना की। FRCT के अनुसार गंभीर बीमारी पर 10 लाख, विवाह पर 5 लाख और आकस्मिक निधन पर 50 लाख तक सहायता का लक्ष्य है; 18-60 वर्ष का कोई भी व्यक्ति frctup.com पर सदस्य बन सकता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले