सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

नृसिंह अवतार पूजन विकारों की आहुति और प्रकृति के रंगों से अनूठी होली

योगियों कलाकारों शिक्षाविदों स्कूली बच्चों ने लिया आशीर्वाद

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, March 2, 2026

Worship of Narasimha avatar, sacrifice of vices and unique Holi with the colors of nature

सहारनपुर । पर्वों को अपने अंदाज में मनाने के लिए प्रसिद्ध मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान में रंगों का पर्व भी गुरुदेव पद्मश्री स्वामी भारत भूषण के सानिध्य में भक्त प्रहलाद और नरसिंह अवतार के पूजन के साथ गेंदा गुलाब के फूलों की बौछार तथा मेहंदी हल्दी रोली चंदन व प्राकृतिक रंगों के साथ जमकर होली खेलने के साथ संपन्न हुआ। होलीका दहन को अपने लिए सार्थक व देश के लिए उपयोगी बनाने के लिए सभी साधक साधिकाओं ने सपरिवार अपने भीतर के विकारों को पहचान कर “तन्मे मन: शिव संकल्पम अस्तु” मंत्र के साथ विशाल यज्ञ में उन्हें जलाकर त्याग देने के भाव से अग्निकुंड में आहुतियां दी।

गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने इस बात पर चिंता जताई कि होली जैसे पवित्र पर्व को रंग व मौज मस्ती का पर्व कहने का ऐसा शॉर्टकट चला है की नई पीढ़ी इसकी कथा से ही वंचित हो गई है। उसके सामने भक्त प्रहलाद पर अन्याय करने वाली होलिका और उसका वध करने पर उतरे राजा हिरण्यकश्यप का अंत करने के लिए हुए भगवान नरसिंह अवतार की घटना बताएं ही नहीं जाती।

उन्होंने कहा की जड़ से अलग हुआ बड़ा दरख़्त भी जल्द सुख कर मर जाता है। योग गुरु ने कहा कि हमें यह अच्छे से समझना होगा की होली धर्म की कसौटी पर खरे उतरने का पर्व है! यह प्रेम पवित्रता आध्यात्मिकता का पर्व है गंदगी का नहीं। हमारे पर्व प्रेम उदारता सजगता और दृढ़ता सिखाते हैं कट्टरपन नहीं। योग गुरु ने कहा कि सजग न रहने का ये परिणाम है कि इस पर्व को अंग्रेजी में Holy न लिख कर Holi लिखा जाने लगा और आप भी यूं ही लिखने लगे।

इस अवसर पर मुंबई से आई प्रसिद्ध द कपिल शर्मा शो की अभिनेत्री मंजू शर्मा ने आश्रम के एक साधक के जन्मदिवस उपलक्ष में संस्कृत में “शुभ जन्मदिवस तुभ्यम” गा कर शुभकामना दी और मौजूद हरि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस चेयरमैन सुभाष चौधरी, शिक्षाविद प्रोफ सुरेंद्र अग्रवाल व अन्य गणमान्य लोगों के साथ गुरुदेव से आशीर्वाद लिया। पर्व को भाव में सुंदर रूप में आयोजित करने में योगाचार्य आलोक श्रीवास्तव, शिवम सैनी, सुभाष वर्मा, ऋषिपाल पंवार, ललित वर्मा, विजय सुखीजा, प्रदीप कंबोज शिवम वर्मा के साथ नेशन बिल्डर्स एकेडमी छात्रों ने भी वाहवाही लूटी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले