स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण

सड़क पर जमा गंदा पानी बना मुसीबत, बदबू और बीमारियों के खतरे की आशंका

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, June 8, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज,पौआखाली। नगर पंचायत पौआखाली के सीमलबाड़ी रूट पर पक्की सड़क पर लगातार जलजमाव की समस्या से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर कई दिनों तक गंदा पानी जमा रहने के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालात ऐसे हैं कि प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को इसी गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।

नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने और जल निकासी के अभाव में पानी सड़क पर ही जमा रहता है। लंबे समय तक जलभराव रहने से गंदगी बढ़ रही है और क्षेत्र का वातावरण अस्वच्छ होता जा रहा है। लोगों में नगर पंचायत की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। कई स्थानीय नागरिकों ने नाम न बताने की शर्त पर व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि नगर पंचायत की स्थिति ऐसी हो गई है कि इसे “नगर पंचायत” की बजाय “नरक पंचायत” कहना अधिक उचित लगता है।

लोगों ने नगर प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था करने तथा स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले