चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

​ओबरा की सड़कों पर उतरा पुलिस और CISF का ‘दम’, रूट मार्च से असामाजिक तत्वों में खौफ

होली और रमजान पर सुरक्षा का तगड़ा पहरा; CO अमित कुमार ने संभाली कमान, जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, February 21, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। आगामी त्यौहारों पर हुड़दंगियों और शांति भंग करने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए शनिवार शाम ओबरा की सड़कें खाकी और सुरक्षा बलों के जूतों की धमक से गूँज उठीं। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस और सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने संयुक्त रूप से रूट मार्च कर अपनी ताकत का अहसास कराया।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर

यह मार्च ओबरा के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों को देख जहाँ आम जनता में सुरक्षा का भाव जागा, वहीं अराजक तत्वों के बीच खलबली मच गई। क्षेत्राधिकारी ने खुद मोर्चा संभालते हुए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

हुड़दंग किया तो खैर नहीं

रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि होली और रमजान के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाना, नशे में हुड़दंग करना या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करना भारी पड़ेगा। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी ‘तीसरी आँख’ हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सीधे जेल वाली कार्रवाई होगी।

उद्देश्य: शांति और सौहार्द

प्रभारी निरीक्षक ओबरा और पुलिस बल के साथ निकले इस मार्च का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच यह विश्वास पैदा करना है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन ने अपील की है कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले