एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

​सोनभद्र: वेतन वृद्धि की गूँज से झूम उठे शिक्षामित्र और अनुदेशक, करमा में बँटी मिठाई

सीएम योगी के ऐलान के बाद शिक्षामित्रों ने मनाया जश्न; दशकों पुरानी मांग पूरी होने पर सरकार का जताया आभार

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, February 21, 2026

करमा (सोनभद्र) अमान खान ब्यूरो चीफ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में की गई ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा के बाद जनपद के शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। शनिवार को करमा विकास खंड क्षेत्र में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने इकट्ठा होकर एक-दूसरे का मुँह मीठा कराया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे लगाए।

​दशकों का इंतजार हुआ खत्म

शिक्षामित्र संघ की महिला ब्लॉक अध्यक्ष किरण सिंह और भोला जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मानदेय बढ़ाने की मांग पिछले कई दशकों से की जा रही थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने उनकी पीड़ा को समझा। किरण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सदन में मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद से ही सभी साथी अत्यंत उत्साहित हैं।

​अप्रैल 2026 से लागू होगा नया मानदेय

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को क्रमशः निम्नलिखित मानदेय प्राप्त होगा:

  • ​शिक्षामित्र: ₹18,000 प्रति माह
  • ​अनुदेशक: ₹17,000 प्रति माह

​सरकार पर जताया भरोसा

शिक्षामित्र नेत्री किरण सिंह ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि योगी सरकार भविष्य में भी उनके हितों का ध्यान रखेगी और बेहतर मानदेय प्रदान करेगी। इस खुशी के मौके पर पूजा सिंह, रीता, राम ललित, सुरेश, राजेश, परमेश्वर, और गुप्तनाथ सहित भारी संख्या में शिक्षाकर्मी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले