गांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलनगांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण - हत्या का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार : बेटा ही निकला अपने माँ का हत्यारा - जिलाधिकारी सरनीत कौर की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - पानी टंकी की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की दर्दनाक हत्या - विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ठाकुरगंज में सम्मेलन

सोनभद्र: इलेक्शन मोड में डीएम बी.एन. सिंह! बीआरसी सेंटर पहुँचकर जाँची वोटरों की ‘फीडिंग’

कल रविवार को मतदान केंद्रों पर सजेगी बीएलओ की चौपाल; नाम जुड़वाने से लेकर सुधार तक का मिलेगा मौका

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, February 21, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। जिले की कमान संभाल रहे जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह शनिवार को अचानक रॉबर्ट्सगंज तहसील परिसर स्थित बीआरसी (BRC) सेंटर पहुँच गए। यहाँ उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे डेटा फीडिंग कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने साफ किया कि लोकतंत्र के इस सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज (मतदाता सूची) में एक भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न पाए।

कल रविवार को खुले रहेंगे मतदान केंद्र

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिले की जनता को याद दिलाया कि 22 फरवरी 2026 (रविवार) को ‘विशेष अभियान दिवस’ है। इस दिन जिले के सभी बीएलओ (BLO) अपने-अपने बूथों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तैनात रहेंगे। अगर आप घर बैठे हैं, तो कल का दिन आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

बूथ पर जाकर निपटाएं ये जरूरी काम:

डीएम ने बताया कि कल बूथों पर मतदाता सूची का निःशुल्क निरीक्षण किया जा सकता है। इसके अलावा जनता अपनी जरूरत के हिसाब से निम्नलिखित फॉर्म भर सकती है:

  • फॉर्म 6: अगर आप 18 साल के हो गए हैं और नाम जुड़वाना चाहते हैं।
  • फॉर्म 6क: प्रवासी निर्वाचक द्वारा नाम जुड़वाने हेतु।
  • फॉर्म 7: अगर किसी का नाम सूची से कटवाना है।
  • फॉर्म 8: फोटो, पता या नाम में किसी भी तरह के सुधार और निवास स्थानांतरण के लिए।

प्रशासन की अपील: जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि रविवार की छुट्टी का सदुपयोग करें और अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपनी वोटिंग आईडी दुरुस्त कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फीडिंग के काम में किसी भी तरह की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले