सिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याणसिविल डिफेन्स सोनभद्र की निष्क्रियता पर उठे सवाल, वार्डनों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक तिलक भवन में हुई सम्पन्न - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एम्स द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को खाद्य अपमिश्रण की पहचान हेतु दिया गया प्रशिक्षण - पौआखाली में विकास के दावों पर जलजमाव का ग्रहण, सीमलबाड़ी मार्ग बना परेशानी का कारण - भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पुर्ण होने पर यहां जनसंपर्क एवं जनकल्याण

​ओबरा: होली और रमजान पर हुड़दंगियों की ‘नो एंट्री’, शांति बिगाड़ी तो होगी सीधी जेल!

SDM और CO ने पीस कमेटी की बैठक में दी सख्त चेतावनी; अफवाह फैलाने वाले 'डिजिटल रडार' पर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, February 21, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। आगामी होली और रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए ओबरा प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। शनिवार को ओबरा थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने दोटूक शब्दों में संदेश दे दिया—”त्यौहार मनाओ दिल खोलकर, लेकिन कायदे में रहकर।”

प्रशासन की पैनी नजर उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई इस गोष्ठी में शहर के गणमान्य नागरिकों और धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रंग में भंग डालने वाले हुड़दंगियों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से पुलिस अब ‘सख्ती’ से निपटेगी।

सोशल मीडिया पर ‘तीसरी आँख’ का पहरा बैठक में सबसे बड़ा अलर्ट सोशल मीडिया को लेकर जारी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कीबोर्ड के पीछे छिपकर नफरत या अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रामक खबर को शेयर करने से पहले सावधान रहें, क्योंकि पुलिस की ‘आईटी सेल’ हर गतिविधि पर नजर रख रही है।

जनता ने दिया सहयोग का वचन बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि ओबरा की गंगा-जमुनी तहजीब बरकरार रहेगी। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि त्यौहारों को पारंपरिक भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ मनाया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले