सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

सोनभद्र: DM और SP ने तहसील दिवस में लगाई शिकायतों की ‘क्लास’, लापरवाह अफसरों को दी कड़ी चेतावनी

रॉबर्ट्सगंज तहसील में उमड़ा फरियादियों का सैलाब; जमीन से लेकर कानून-व्यवस्था तक के मामलों पर तुरंत बनी 'स्पेशल टीम'

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, February 21, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। जनता की समस्याओं को रद्दी की टोकरी में नहीं, बल्कि सीधे समाधान की दहलीज पर पहुँचाने के लिए शनिवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मोर्चा संभाला। तहसील दिवस के मौके पर दोनों आला अधिकारियों ने न सिर्फ फरियादियों की पीड़ा सुनी, बल्कि ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन का निर्देश देकर अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए।

संयुक्त टीम करेगी ‘लैंड माफिया’ और विवादों का अंत

जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद और अतिक्रमण के मामलों की भरमार रही। इस पर डीएम और एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश दिया कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाई जाए। उन्होंने साफ़ कहा कि फरियादियों को दफ्तरों के चक्कर कटवाना बंद करें। मौके पर जाकर दूध का दूध और पानी का पानी करें, ताकि जनता को समयबद्ध न्याय मिल सके।

लापरवाही की तो तय होगी जिम्मेदारी

जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और ईमानदारी बरतें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई या शिकायतों को बिना वजह लंबित रखा गया, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिले भर में सुनी गई जनता की पुकार

सिर्फ रॉबर्ट्सगंज ही नहीं, बल्कि जिले की सभी तहसीलों में संबंधित अधिकारियों ने जन-सुनवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सुशासन और पारदर्शिता ही उनकी प्राथमिकता है और आम आदमी की समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरा सिस्टम चौबीस घंटे प्रतिबद्ध है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले