हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची - ओबरा तहसील पर आदिवासियों का 'हल्ला बोल', वन विभाग और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप - शिक्षा के नाम पर 'लूट' के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, तहसील दिवस में सौंपा ज्ञापन - घायल हूं, इसलिए घातक हूं - Raghav Chadha - मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: सोनभद्र में भी मजबूत होगा 'सिविल डिफेंस' का सुरक्षा कवचहैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची - ओबरा तहसील पर आदिवासियों का 'हल्ला बोल', वन विभाग और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप - शिक्षा के नाम पर 'लूट' के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, तहसील दिवस में सौंपा ज्ञापन - घायल हूं, इसलिए घातक हूं - Raghav Chadha - मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: सोनभद्र में भी मजबूत होगा 'सिविल डिफेंस' का सुरक्षा कवच

सोनभद्र: थाना माँची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 साल से फरार आबकारी अधिनियम का वारंटी गिरफ्तार

- झारखंड का निवासी है आरोपी, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, January 29, 2026

सोनभद्र (ब्यूरो चीफ, अमान खान)। जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना माँची पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने वर्ष 2011 से संबंधित आबकारी अधिनियम के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

■ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

​पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना माँची पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 24/11 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम से जुड़े प्रकरण में फरार वारंटी को घेराबंदी कर दबोच लिया।

■ झारखंड का रहने वाला है अभियुक्त

​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोहर राम पुत्र स्वर्गीय जतन राम के रूप में हुई है, जो ग्राम राजी, थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा (झारखंड) का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था, लेकिन माँची पुलिस की सक्रियता से अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

■ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

​इस सफल कार्रवाई में मुख्य रूप से थाना माँची के प्रभारी निरीक्षक भैया एस.पी. सिंह, उप-निरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, राधेश्याम यादव और विशम्भर राय शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले