दुदही नगर पंचायत में गूंजा हरित संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण - भाजपा विधायक एवं जिलाधिकारी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने गोमती नदी पुनरूद्धार के लिए श्रमदान के साथ हुआ आर्थिक सहयोग - जनपद के चयनित 06 परीक्षा केंद्रों पर होगी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती - बस ई-रिक्शा की टक्कर से दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल - यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह व उनकी टीम की उक्त कार्यवाही से डग्गामार वाहन स्वामियों व चालकों में मचा हड़कंप।दुदही नगर पंचायत में गूंजा हरित संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण - भाजपा विधायक एवं जिलाधिकारी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने गोमती नदी पुनरूद्धार के लिए श्रमदान के साथ हुआ आर्थिक सहयोग - जनपद के चयनित 06 परीक्षा केंद्रों पर होगी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती - बस ई-रिक्शा की टक्कर से दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल - यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह व उनकी टीम की उक्त कार्यवाही से डग्गामार वाहन स्वामियों व चालकों में मचा हड़कंप।

मुसाफिरखाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को दबोचा

(अमेठी)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में मुसाफिरखाना पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।चेकिंग के दौरान मिली

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, February 7, 2026

(अमेठी)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में मुसाफिरखाना पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चेकिंग के दौरान मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में मुसाफिरखाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम जब गश्त पर थी, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मठाभुसुण्डा निवासी मदन यादव (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामउजेर यादव को घेराबंदी कर पकड़ा।
अवैध असलहा बरामद
जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा और 01 जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, उसके विरुद्ध वर्ष 2011 में भी चोरी और धमकी देने के गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले