राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा, - शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापनराज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा, - शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन

​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान

मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा; 573 टीमें घर-घर जाकर खिलाएंगी दवा, खाली पेट सेवन न करने की सलाह

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, February 7, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। जनपद के ककराही और घोरावल ब्लॉक में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित अंतरविभागीय बैठक में अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

573 टीमें और 106 सुपरवाइजर संभालेंगे मोर्चा

​सीडीओ ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 573 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे, जो सप्ताह के चार दिन (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। इन टीमों की निगरानी के लिए 106 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

‘दवा वितरण नहीं, अपने सामने खिलाना सुनिश्चित करें’

​बैठक में सीडीओ ने सख्त निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कर्मी केवल दवा का वितरण न करें, बल्कि अपने सामने ही लाभार्थियों को दवा खिलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

  • ​02 वर्ष से ऊपर की समस्त आबादी को आयु के अनुसार टैबलेट खिलायी जाएगी।
  • खाली पेट किसी को भी दवा का सेवन नहीं कराया जाएगा।
  • ​10 फरवरी को जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्वयं दवा खाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे।

सभी विभागों से अपेक्षित सहयोग की अपील

​अभियान में शत-प्रतिशत कवरेज के लिए शिक्षा विभाग को बच्चों को जागरूक करने, बाल विकास विभाग (ICDS) और ग्राम विकास विभाग को सक्रिय सहयोग देने के निर्देश दिए गए। सभी ग्राम प्रधानों से अपील की गई है कि वे स्वयं दवा खाकर ग्रामीणों को प्रेरित करें। सरकारी कार्यालयों में भी बूथ लगाकर दवा खिलाई जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले