राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा, - शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापनराज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा, - शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा, 10 घायल; चार को लोहिया अस्पताल रेफर - टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन

​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान

​लोढ़ी स्थित ब्लड बैंक में शिविर आयोजित; 51 ट्राईसाइकिल और बैसाखियों का हुआ वितरण

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, February 7, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। माननीय विधायक श्री भूपेश चौबे और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को ब्लड बैंक, लोढ़ी के समीप कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक भूपेश चौबे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दिव्यांगजनों को उपकरण सौंपे।

इन उपकरणों का हुआ वितरण

​शिविर के दौरान कुल 51 ट्राईसाइकिल, 36 जोड़ी बैसाखी, 03 व्हीलचेयर, 03 कान की मशीन और 01 लेप्रोसी किट का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त ‘बचपन डे केयर सेंटर’ में पंजीकृत 04 दिव्यांग बच्चों को ड्रेस, स्कूल बैग और जूते प्रदान किए गए।

रक्तदान कर पेश की मिसाल

​विधायक के आह्वान पर कार्यक्रम में उपस्थित 15 व्यक्तियों ने रक्तदान किया, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। विधायक ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा ही सच्ची मानवता है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही लक्ष्य है।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

​इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती विद्या देवी, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा, सुयश कुमार शुक्ला, राहुल कुमार सहित दिव्यांगजन कार्यालय एवं बचपन डे केयर सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले