वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

बारिश बनी बाधा, नगर से लेकर गावों तक लोग बिजली को तरसे ।

पूरनपुर नगर बिजली उपकेंद्र सहित सभी उपकेंद्रों से 18 घंटे बाधित रही बिजली ।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

पूूरनपुर।
हवा के साथ बारिश होने और बिजली लाइनों में फाल्ट आने से पूरे पूरनपुर डिवीजन की बिजली मंगलवार की रात से बाधित हो गई जो अगले दिन दोपहर तक सुचारू नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार की शाम को गांवों में बिजली चालू हो सकी।
पूरनपुर डिवीजन ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। गांवों का हाल तो बेहद खराब चल रहा है। आए दिन फाल्ट आने से कई-कई घंटे के लिए बिजली बाधित हो रही है।

मंगलवार की शाम से बूदाबांदी के बाद हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ब्रेकडाउन हो गई। इस दौरान हवा चलने से कई जगह बिजली लाइनों पर पेड़ की टहनियां गिर गई। इस बजह से पूरी रात लोगों को बिजली नहीं मिली। विभागीय अधिकारी और उनकी टीम फाल्ट दूर कर सप्लई सुचारू करने में जुटी रही लेकिन पूरी तरह से सफलता नहीं मिल सकी।

बुधवार सुबह होते ही नगर बिजली उपकेंद्र के अलावा क्षेत्र के सभी बिजली उपकेंद्रों की टीमें लाइनों की मानीटरिंग में जुट गईं। दोपहर बाद लाइनों में आई फाल्ट को दूर कर सप्लाई चालू हुई। हालांकि ग्रामीण क्षोत्रिय अधिकांश बिजली उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को मंगलवार की रात से बुधवार की शाम तक करीब 18 घंटे बिजली नहीं मिली। जेई राजीव कुमार ने बताया कि दोपहर बाद से पूरे नगर की सप्लाई सुचारू हो गई थी। बारिश, हवा के कारण रात में कुछ देर के लिए ब्रेकडाउन रहा था।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले