रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

भाजपा विधायक ने प्रभात फेरी को झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया ।

गणतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर प्रबंधक हरि बल्लभ गुप्ता ने ध्वजारोहण किया

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, January 27, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स रामगोपाल कुशवाहा

पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। 77 वें गणतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर प्रबंधक हरि बल्लभ गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक बाबूराम पासवान , प्रबंधक हरिबल्लभ गुप्ता , अध्यक्ष बृजेश गुप्ता , मुकेश खंडेलवाल , सर्वेश गुप्ता, उमंग गुप्ता , सुशील गुप्ता , हर्ष गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजू गुप्ता, संजीव गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय मिश्र व समस्त सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर हुआ ।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर लगभग 18 झांकिया विद्यालय प्रांगण से नगर हेतु पद संचलन के लिए निकाली गई। झांकियाें के क्रम में भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, घोष संचलन, इसरो, जय जवान जय किसान जय विज्ञान, महाराणा प्रताप, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, शिवाजी, ऑपरेशन सिंदूर , स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, अग्नि मिसाइल, महिला सशक्तिकरण, महारानी अहिल्याबाई, एनसीसी कैडेट्स, आदि झांकियाें के द्वारा पद संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया व सभी झांकियों की प्रशंसा की।


इस अवसर पर अवधेश मिश्र, अनिल कुमार गुप्ता, राम रतन लाल वर्मा, राजीव सिंह, मोहन लाल गंगवार, राजीव मोहन अग्रवाल, सुरभि सिंह, रजनी वर्मा, वैशाली, पिंकी सिंह, मनोज पांडे, संजय पांडे, सोनाली गुप्ता, आकांक्षा, श्रीमती सूर्यवाला शर्मा, श्रीमती नूतन गुप्ता, श्रीमती चांदनी गुप्ता, तनु मिश्रा, अरुण विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार, पंकज मिश्रा, महेश सक्सेना, अखिलकांत पांडेय, बलराम वर्मा, अशोक वर्मा, विवेक, मोहित पांडेय, राजेश वर्मा, संतोष मिश्र, इन्दूधर, चंद्रकांत , अरविंद, शीशपाल, बृजेश, धनपाल, दीपक द्विवेदी, योगेश शर्मा, राकेश शर्मा, राहुल मिश्रा आदि सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले