दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरनपुर में 77 वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

नृत्य, नन्हे मुन्ने बच्चों का स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरूप का प्रदर्शन, योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, January 26, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

पूरनपुर /पीलीभीत। स्थानीय विद्यालय आर.एस.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरनपुर में आज 77 वे गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता , प्रबंधक हर्ष कुमार गुप्ता , सह प्रबंधक अनुराग गुप्ता , कोषाध्यक्ष देवेश कुमार अग्रवाल , अभिभावक प्रतिनिधि भारत सिंह , समिति सदस्य अनूप गुप्ता , नगर संघचालक रवि गुप्ता , नगर खंड प्रचारक देवेश , विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गौड़ सम्मिलित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष आए हुए अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलित करके किया गया l


इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए । इन कार्यक्रम की श्रंखला में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मातृ पितृ देवो भव पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नाटक, हिंदी इंग्लिश भाषण , ग्रुप डांस (विभिन्न राज्यों पर आधारित), देश भक्ति गीत, मोबाइल एडिक्शन पर आधारित नृत्य, नन्हे मुन्ने बच्चों का स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरूप का प्रदर्शन, योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
अपने इस कार्यक्रम से सभी बच्चों ने आए हुए अतिथि अभिभावकों का दिल मोह लिया। सभी ने कार्यक्रम की बहुत अधिक प्रशंसा की ।

विद्यालय प्रबंधक हर्ष गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा की गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस संविधान को बनाने में बहुत समय लगा और हमें इसका सम्मान करना चाहिए । उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया व कार्यक्रम की प्रशंसा की ।विद्यालय के कार्यक्रम में रामगोपाल कुशवाहा, दैनिक अयोध्या टाइम्स, हिकमत शाह शेखर टाइम्स , जसवंत कुमार आदर्श उजाला से पत्रकार अतिथि के रूप में आगमन रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र भी उपस्थित रहे।


विद्यालय के अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता ने अपने वक्तव्य में विद्यालय की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा सभी छात्र छात्राओं को अपने आशीर्वाद स्वरुप वचन में उनका हृदय से आभार प्रकट किया।
नगर संघचालक रवि गुप्ता ने भी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए और विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान की व विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक शिक्षिकाओं व सभी बच्चों अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।


अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गौड जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका अंशु वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय से सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले