दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित किया गया भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा युवक/युवतियों को वितरित किये गये वोटर कार्ड।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, January 25, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स रामगोपाल कुशवाहा

पीलीभीत /आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के आगमन पर प्रधानाचार्या, वीरांगना अवन्तीवाई जिला पंचायत बालिका इण्टर कालेज एवं प्रधानाचाय्र राजकीय बालिका इण्टर काले की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाते हुए मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नगर मजिस्टेªट, उप निदेशक कृषि, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एआरटीओ, स्वीप कोआर्डिनेटर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि कार्यक्रम में सम्मिलित संबंधित स्कूल कालेजों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या सहित विभिन्न विद्यालयों से आये हुए छात्र/छात्राओं/स्काउड गाइड/एन0सी0सी0 एवं एन0एस0एस0 तथा सम्मानित कर पुरूस्कृत किये जाने वाले बी0एल0ओ0 एवं सुपरवाइजर के साथ साथ स्तर पर उपस्थित व्यक्तियों को मतदाता शपथ दिलाई।


वीरागंना अवन्तीबाई जिला पंचायत बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा नाटक एवं स्प्रिंगडेल इंटर कालेज द्वारा स्वीप पर गीत एवं आर्य कन्या इंटर कालेज द्वारा रंगोली एवं स्वीप डांस की प्रस्तुति की गई।
16वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, स्वीप कोआर्डिनेटर एस0एन0इंटर कालेज ने अपने विचार व्यक्त करते हुये सभी उपस्थित को सम्बोधित किया गया। दुर्वेश कुमार सहायक अध्यापक द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में वर्तमान में गतिमान कार्य के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 बी0एल0ओ0 जिनके द्वारा एस0आई0आर0 का कार्य सर्वप्रथम कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया, उन्हे सम्मानित करते हुये परिवार सहित पीलीभीत टाइगर रिजर्व, चूका भ्रमण हेतु हरी झण्डी दिखाकर 02 वाहनों में परिवार को बैठाकर भ्रमण हेतु रवाना किया गया, भ्रमण हेतु जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी कलीनगर को सौंपी गई है। इसके साथ ही बी0एल0ओ0 को परिवार के साथ बार्डर मूवी देखने हेतु टिकट जिला प्रशासन के सौजन्य से विधानसभा-127 से जू0हा0स्कूल वगनेरा वगनेरी बीएलओ चन्द्रमोहन गंगवार, बरखेड़ा-128 प्रा0 स्कूल मैदना बीएलओ सचिन कुमार कठेरिया,

पूरनपुर-129 उच्च प्रा0वि0 शेरपुर कलां बीएलओ अमानत रसूल एवं बीसलपुर-130 प्रा0वि0 भगवन्तपुर ता0 करेली बीएलओ नीरज देवी को उपलब्ध कराये गये।
इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04-04 बी0एल0ओ0 एवं 01-01 सुपरवाइजर को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिनका विवरण निम्नवत है-सर्वाधिकारी 18-19 आयु वर्ग मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में पंजीकृत कराया जाना।

विधानसभा 127-पीलीभीत मतदेय स्थल 218-प्रा0 स्कूल बख्शपुर बीएलओ ओम प्रकाश रोजगार सेवक, 128-बरखेड़ा प्रा0 विद्यालय मुडैला कलां रोजगार सेवक कमलेश कुमार, पूरनपुर-129 महाराजपुर बीएलओ शिक्षामित्र अंजन ढाली एवं 130 बीसलपुर प्रा0 विद्यालय बिलसण्डा बीएलओ आंगनबाडी कार्यकत्री रिहाना अन्जुम को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक महिला मतदताओं को निर्वाचक नामावली में पंजीकृत कराया जाना। विधानसभा पीलीभीत-127 रा0लु0स0रा0म0म0वि0 बीएलओ सहायक अध्यापक राज कुमार, बरखेडा-128 रा0इ0का0 पौटा कलां शिक्षामित्र तनवीर।

पूरनपुर-129 डा0रा0म0लोहिया इंटर कालज पूरनपुर देहात आंगनबाडी कार्यकत्री मनोरमा एवं बीसलपुर-130 कार्यालय सहायक चंकबन्दी अधिकारी बीसलपुर आंगनबाडी कार्यकत्री सुमगला को सम्मानित किया। सर्वाधिक मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में पंजीकृत विधानसभा 127-पीलीभीत रा0क0इ0कालेज क0नं0-03 आंगनबाडी कार्यकत्री प्रीति श्रीवास्तव, 128-बरखेडा जू0हा0स्कूल बरखेड़ा कला आंगनबाडी कार्यकत्री साजदा बी।

129-पूरनपुर क0प्र0स्कूल शेरपुर कला सहायक अध्यापक हुमेरा बी एवं 130-बीसलपुर गन्ना सहकारी समिति मो0 ग्यासपुर बीसलपुर आंगनबाडी कार्यकत्री जीनत बी को सम्मानित किया। निर्वाचक नामावली को शुद्ध कराये जाने हेतु सर्वाधिक फार्म-8 भरवाया विधानसभा 127-पीलीभीत प्रा0स्कूल जहानाबाद अनुदेशक लालता प्रसाद, 128-बरखेड़ा जू0हा0स्कूल धनकुनी सहायक अध्यापक विपिन कुमार, 129-पूरनपुर प्रा0 स्कूल जेठापुर खुर्द शिक्षामित्र रंजीत सिंह कुशवाहा एवं 130-बीसलपुर आजाद इंटर कालेज मीरपुर वाहनपुर शिक्षामित्र गौहर अली को सम्मानित किया। इसके द्वारा बी0एल0ओ0 द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2026 से सम्बन्धित किये जा रहे कार्य का कुशल पर्यवेक्षण करते हुये समयबद्व ढंग से कार्य पूर्ण कराया गया।

विधानसभा 127-पीलीभीत सुपरवाइजर सहायक अध्यापक चन्द्रमोहन गंगवार, 128-बरखेड़ा सुपरवाइजर सहायक अध्यापक निखिल मिश्रा, 129-पूरनपुर सुपरवाइजर संकुल प्रभारी सूर्य प्रकाश एवं 130-बीसलपुर सुपरवाइजर सहायक अध्यापक शिवराज गौतम को सम्मानित किया।
विभिन्न कालेजो से आये हुये छात्र/छात्राओं/स्काउट गाइड/एनसीसी एवं एनएसएस जिनके द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये उनको भी प्रशस्ति पत्र, मेडल देते हुये सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ऐसे मतदाता जो कि प्रथम बार मतदाता बने हैं ऐसे नये युवा मतदाताओं को पहचान पत्र देकर एवं मतदाता बैज लगाकर सम्मानित किया। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों पर बी0एल0ओ0 द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं तहसील स्तर पर अपने अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा स्कूल/कालेजों में मतदाता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके लिये विभिन्न स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार प्रसार किया गया। इसके अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से स्कूल/कालेजों में विभिन्न प्रतियोगिताये निबन्ध, वाद-विवाद प्रतियोगितायें, रैली आदि का कार्यक्रम कराया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले