अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

हाथीनाला पुलिस ने गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के वांछित वारंटी को दबोचा

सिंगरौली का निवासी है आरोपी, लंबे समय से चल रहा था फरार

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 23, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जनपद में वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथीनाला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​मध्य प्रदेश के सिंगरौली से हुई गिरफ्तारी

​पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश देकर जगशाह सिंह पुत्र शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया। 50 वर्षीय अभियुक्त मध्य प्रदेश के जिला सिंगरौली के थाना मोरवा अंतर्गत ग्राम बड़गड़ का निवासी है।

​क्या है मामला?

​पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना हाथीनाला में वर्ष 2022 में मु0अ0सं0 13/2022 के तहत धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत था। वह लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

​गुरुवार को उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की टीम ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले