अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, एसओजी और हाथीनाला पुलिस को मिली सफलता

1500 किमी दूर मुंबई में पुलिस की दबिश: उलवे सेक्टर से दबोचा गया वांछित तस्कर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, January 22, 2026

​अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। थाना हाथीनाला पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित अपराधी को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

​मुंबई के ‘न्यू मुंबई’ इलाके से दबोचा गया तस्कर

​पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। मुखबिर और तकनीकी इनपुट के आधार पर हाथीनाला पुलिस और एसओजी की टीम ने मुंबई में दबिश दी। पुलिस ने इकबाल राशिद पठान (उम्र 37 वर्ष) को सेक्टर-24, उलवे, न्यू मुंबई से गिरफ्तार किया।

​एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज था मुकदमा

​पकड़ा गया अभियुक्त थाना हाथीनाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 04/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के मामले में काफी समय से वांछित और फरार चल रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

​एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम की रही अहम भूमिका

​इस गिरफ्तारी में एसओजी टीम और हाथीनाला पुलिस के इन जवानों ने मुख्य भूमिका निभाई:

  • ​नागेश कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना हाथीनाला)
  • ​मनोज कुमार (हेड कांस्टेबल, थाना हाथीनाला)
  • ​रितेश सिंह पटेल व अजीत सिंह (कांस्टेबल, एसओजी टीम)
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले