रामगोपाल कुशवाहा ब्यूरो
पीलीभीत।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पूरनपुर नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 27/01/2026 दिन मंगलवार सुबह 11 बजे श्री राम लीला मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमे मुख्य वक्ता महा मंडलेश्वर श्री भैय्या दास जी महाराज रहेंगे इसी के जन जागरण हेतु आज एक विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया जोकि पी डब्लू डी गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर कोतवाली से स्टेशन चौराहा से तिरंगा चौक से पकड़िया से बंडा रोड से घुंघचिहाई चौराहे से पी डब्लू डी गेस्ट हाउस पर समाप्त हुई l
मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ सुनील कौशल महाराज ने झंडी दिखाकर किया l
इस रैली में हिन्दू समाज में सैकड़ों की संख्या में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया l नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा करके मोटरसाइकिल रैली का स्वागत किया।
रैली में जिला प्रचारक दुष्यंत जी खंड एवं नगर प्रचारक देवेश नगर संघचालक रवि गुप्ता सह नगर संघचालक निरंकार पांडे नगर कार्यवाह आशीष जौहरी, प्रचार प्रमुख मुकेश शारीरिक प्रमुख परितोष बौद्धिक प्रमुख मोहित अवस्थी, हिन्दू सम्मेलन की आयोजन समिति के संरक्षक हर्ष गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनुज कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष ऋतुराज पासवान, सचिव सोनू कपूर, बाइक रैली के संयोजक हर्ष प्रधान, सह संयोजक मानस शुक्ला नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता,सभासद सूरज बॉथम, हेमंत मिश्रा, श्रीपाल शर्मा, विद्या मंदिर के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य अजय गौड़ ,नीरज दीक्षित, मनीष दिवाकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ,अपूर्व सिंह ब्लॉक प्रमुख पति, अमन सक्सेना, कप्तान सिंह कुशवाहा, अमित कुशवाहा, दुर्गेश पाल,अंकित वाल्मीकि , विवेक तिवारी व अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य ,आचार्य और समाजसेवी व्यक्तियों का सहयोग रहा l







