मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी - नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायलमौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी - नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायल

कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

मायके वालों ने हत्या कर लटकाने का लगाया आरोप

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, January 21, 2026

रामगोपाल कुशवाहा ब्यूरो

पूरनपुर। दंपत्ति के आपसी विवाद के बाद विवाहिता कमरे के अंदर फंदे पर लटकी मिली। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुत्री की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने गांव पंहुचकर पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी ऋषि शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिवानी की शादी छह वर्ष पूर्व पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कपूरपुर निवासी कमलेश शर्मा के साथ की थी। सोमवार शाम छह बजे कमलेश ने उन्हें सूचना दी कि उनकी पुत्री ने फांसी लगा ली है। सूचना पर वह स्वजनों के साथ गांव पंहुचे। पुत्री को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात उपचार के दौरान विवाहिता की मृत्यु हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर सूचना पुलिस को दी।


जानकारी पर कोतवाली पुलिस और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ प्रतीक दहिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्वजनों से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक महिला का एक पुत्र हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ प्रतीक दहिया ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर जाकर जानकारी जुटाई गई। दंपत्ति के बीच कहासुनी को लेकर घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले