रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

मुजफ्फरनगर में 36 वां शहीदी मेले का हुआ आयोजन

अधिकारियों ने पहुंच कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, January 21, 2026

रामगोपाल कुशवाहा ब्यूरो

पूरनपुर। अमर शहीद नत्थूलाल व माखनलाल की याद में 36 वां शहीदी मेले का आयोजन किया गया।जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले में पहुंचकर शहीदों की स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। शहीदों के परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर में हर साल की तरह इस बार भी 36 वें शहीद मेले का आयोजन किया गया। स्मारक और वाटिका की साफ सफाई कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया था।

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा,अनुराग अग्निहोत्री,प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया।मेले में पहुंचकर शहीद हुए दोनों जवानों की स्मारक पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। कहा कि इस गांव के नत्थू लाल व माखन लाल ने देश के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया।

इसी की याद में हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने उनके द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से जानकारी दी। मेले में लोगों ने पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले में बड़ी संख्या में आस पड़ोस के अलावा दूरदराज क्षेत्र से भी लोगों ने पहुंच कर शहीदों को याद किया। मेले में लगी दुकानों पर महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। देर शाम तक कार्यक्रम का आयोजन चलता रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले