अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

गैंगस्टर एक्ट में वांछित झारखंड का अपराधी गिरफ्तार, कोन पुलिस ने बस स्टैंड से दबोचा

कोन पुलिस का सटीक वार: गैंगस्टर एक्ट में फरार झारखंड का इनामी अपराधी गिरफ्तार

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, January 19, 2026

कोन,अमान खान ब्यूरो चीफ (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में कोन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

​जानकारी के अनुसार, थाना कोन पर पंजीकृत
मु0अ0सं0–01/26 धारा–3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित आरोपी गुलाब चौधरी पुत्र अधीर चौधरी, निवासी बाना (गढ़वा, झारखंड) काफी समय से फरार चल रहा था। रविवार दोपहर करीब 01:15 बजे चौकी प्रभारी वागेसोती वीरेन्द्र वर्मा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कस्बा कोन बस स्टैंड के पास से अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

​ शातिर गोतस्कर है अभियुक्त
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पूर्व उस पर थाना कोन में ही गोवध निवारण अधिनियम (मु0अ0सं0-124/25) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। गोवंश तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्तता के कारण ही उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

​ गिरफ्तारी टीम:
अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में चौकी प्रभारी वीरेन्द्र वर्मा के साथ आरक्षी अशोक कुमार शामिल रहे। पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले