वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

मीरजापुर: मुजेहरा मण्डल में RSS ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव, ‘तिल-गुड़’ की तरह एकजुट रहने का आह्वान

मुख्य वक्ता महराज चेतना नंद जी ने दिया एकता का संदेश, स्वयंसेवकों ने लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 16, 2026

कोन, मीरजापुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आज मुजेहरा मण्डल में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही उत्साह और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण और हिंदू समाज की एकजुटता पर बल दिया।

एकता का मंत्र: तिल और गुड़ जैसा हो समाज

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, आदरणीय महराज श्री मान चेतना नंद जी ने मकर संक्रांति के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार गुड़ अपनी मिठास और क्षमता से तिल के हर दाने को एक साथ जोड़कर रखता है, ठीक उसी प्रकार हिंदू समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में बंधकर रहना चाहिए।” उन्होंने आह्वान किया कि समाज में समरसता और एकता ही राष्ट्र की असली शक्ति है।

अनुशासित और भव्य आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत संघ की परंपरा के अनुसार हुई। खंड कार्यवाह ई० संतोष जी ने मुख्य वक्ता का परिचय कराया और संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश दूबे जी ने की, जिन्होंने समाज सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की बात कही।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस उत्सव में मुख्य रूप से:

खंड बौद्धिक प्रमुख: विजयकांत जी

संपर्क प्रमुख: ज्योति प्रकाश जी

निशांत जी सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने तिल-गुड़ का प्रसाद ग्रहण कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले