दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

ग्रेजुएट डॉक्टर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

डा. राजेश अग्रवाल चीफ पैटर्न और डा. तेज बहादुर सिंह (तेजू) बने अध्यक्ष

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, January 9, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

पूरनपुर/पीलीभीत। नगर के एक होटल में चिकित्सकों के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रेजुएट डॉक्टर एसोसिएशन पूरनपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के गठन को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एसोसिएशन में चीफ पैटर्न के रूप में डॉ. राजेश अग्रवाल को मनोनीत किया गया, जबकि पैटर्न की जिम्मेदारी डॉ. सुधाकर पांडेय, डॉ. दिनेश गुप्ता एवं डॉ. अनूप सिंह को दी गई। संगठन के अध्यक्ष पद पर डॉ. तेज बहादुर सिंह (तेजू) को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शकील अहमद, डॉ. तनवीर खान एवं डॉ. प्रवीण गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव के रूप में डॉ. यूसुफ खान एवं डॉ. प्रशांत गुप्ता को नामित किया गया,

जबकि कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. मनदीप सिंह को मनोनीत किया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. रोहित मिश्रा को दी गई। इसके अलावा एसोसिएशन के बोर्ड ऑफ मेंबर में डॉ. नीरज सिंह, सुखदेव सिंह चंदी, मुतब्बिर हुसैन चिश्ती, समसुल खान, डॉ. शशांक मिश्रा, डॉ. शैलेश, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. मुस्ताक अली, डॉ. अमित विश्वास, डॉ. दानिश खान, डॉ. डॉ• सूरजपाल, हाशिम खान, डॉ. शाहिद, डॉ. नदीम, डॉ. अभिनव गुप्ता, डॉ. सरफराज, डॉ. शाजिया एवं डॉ. अतेंद्र पाल सिंह को शामिल किया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. तेज बहादुर सिंह ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती देने और जनहित में कार्य करने का आह्वान किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले