अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

क्या कादंबरी का तितली अपहरण का राज़ आएगा सामने?

सोनी सब के 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, December 3, 2025

Will Kadambari's secret of Butterfly kidnapping be revealed?

आयुष गुप्ता संवाददाता मुंबई : सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ पुष्पा (करुणा पांडे) के संघर्षों को दिखाता है — एक मजबूत सिंगल मदर जो अपने कानूनी कॅरियर, पारिवारिक संकटों और खुद की खोज की यात्रा के बीच संतुलन बनाती है।

इस सप्ताह दर्शक देखेंगे कि प्रार्थना (पूजा कातुर्डे) की जांच कदंबरी (बृन्दा त्रिवेदी) में घबराहट पैदा कर देती है, जब उसका सामना रेखा बेन से होता है — वह अस्पताल की परिचारिका जिसने तितली (भूमि रमोला) को उसके जन्म के समय अस्पताल से उठाकर ले जाने में मदद की थी। इस बीच, पुष्पा अपने पीआईएल केस से जुझती है और छोटू (रामदेव मिश्रा) की अदालत में हाज़िरी कहानी का संतुलन बदल देती है। साथ ही, तितली चुपके से पुष्पा से मिलने मुंबई आती है लेकिन उन्हें उन ताकतों ने अगवा कर लिया है जो पुष्पा को छोटू के मामले से लड़ने से रोकना चाहती हैं। जैसे-जैसे डर का माहौल फैलता है, पुष्पा और कादंबरी एक नाज़ुक गठबंधन बनाकर उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं। पर एक सताने वाला सच सामने आने के कगार पर है — कादंबरी ने सालों से तितली के बारे में एक राज छुपाया हुआ है।

क्या यह अपहरण उस सच्चाई को उजागर कर देगा जिसे कादंबरी ने इतनी मुश्किल से छुपाकर रखा है, और इसकी कीमत किस-किस को चुकानी पड़ेगी?

कादंबरी के किरदार वाली बृन्दा त्रिवेदी कहती हैं, “कादंबरी सालों से एक राज के साथ जी रही है, और तितली का अपहरण वह मौका बन जाता है जब उसका अतीत उसके वर्तमान से टकराता है। वह डर से जूझ रही है — पर उतनी ही हताश भी — और यही जटिलता इस फेज को निभाने के लिए बेहद प्रभावशाली बनाती है। पहली बार दर्शक उसके नियंत्रित व्यक्तित्व के नीचे दरारें देखेंगे। तितली को खोने और अपनी सच्चाई उजागर हो जाने के डर ने इस कहानी को कदंबरी के लिए बेहद तीव्र बना दिया है।”

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ देखने के लिए जुड़ें — हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, केवल सोनी सब पर

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले