रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

अधिवक्ता दिवस पर सम्मानित किए गए संघ के पांच वरिष्ठ अधिवक्ता

मुसाफिरखाना अमेठी, 3 दिसंबर।बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना द्वारा आज भारत रत्न एवं प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिन को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, December 3, 2025

मुसाफिरखाना अमेठी, 3 दिसंबर।
बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना द्वारा आज भारत रत्न एवं प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिन को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला और महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिवक्ताओं में सुनील कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार शुक्ल, बृजेश कुमार जोशी, राम पदारथ वर्मा, व रमेश मिश्रा शामिल रहे। इस अवसर पर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र, कृष्ण कुमार सिंह, संजय मिश्रा, संदीप सिंह, रमेश मौर्या आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले