नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के डेडियापाड़ा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित - अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए - जनजातीय शौर्य की शान: धरती आबा, बिरसा मुंडा भगवान - लिटिल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रंस डे -  उप मुख्यमंत्री ने की जनपद में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकनरेन्द्र मोदी ने गुजरात के डेडियापाड़ा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित - अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए - जनजातीय शौर्य की शान: धरती आबा, बिरसा मुंडा भगवान - लिटिल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रंस डे -  उप मुख्यमंत्री ने की जनपद में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

जनजातीय शौर्य की शान: धरती आबा, बिरसा मुंडा भगवान

भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन से राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक सौहार्द की प्रेरणा मिलती है - श्री केशव प्रसाद मौर्य

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 15, 2025

The glory of tribal valor: Dharti Aba, Birsa Munda Bhagwan

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन से राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक सौहार्द की प्रेरणा मिलती है।धरती आबा, बिरसा मुंडा भगवान, जनजातीय शौर्य की शान थे।भगवान बिरसा मुण्डा धरती माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद करने हेतु किये जाने वाले संघर्ष के प्रतीक हैं।बिरसा मुंडा ने लोगो के अधिकारों के लिए संघर्ष का बिगुल बजाया, उनका उद्देश्य स्पष्ट था,लोगों को उनकी भूमि और अधिकार वापस दिलाना।बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी विचारों से विचलित हो कर ब्रिटिश शासकों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया।

जेल में ही धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा शहीद हो गए।डबल इंजन सरकार जनजातीय गौरव की पुनर्स्थापना करते हुए जनजातीय समाज के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी जनमंच सभागार, सहारनपुर में ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘जनजाति गौरव दिवस’ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां सरस्वती, भारत माता, व क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन, व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पी0एम0 जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय समुदाय के लिए देश में अनेक कार्यक्रम प्रारम्भ किए गए हैं।सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग की शिक्षा के स्तर को उठाने व शासकीय योजनाओं में भागीदारी बढ़ा रही है।जनजातीय समुदाय को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 01 नवम्बर से 15 नवम्बर, 2025 तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा आयोजित किया गया।धरती आबा’ भगवान बिरसा मुण्डा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए जनजाति गौरव दिवस आयोजित किया जा रहा है।

सरकार जनजातियों को योजनाओं से पूरी तरह आच्छादित करने के लिए मिशन मोड पर कार्य कर रही है।जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जा रहा है।इस वर्ग के छात्र-छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना संचालित की जा रही है। देश की स्वतन्त्रता के प्रति समर्पित भगवान बिरसा मुण्डा ने मात्र 25 वर्ष की उम्र में रांची जेल में अन्तिम सांस ली। उन्होंने जनजातीय समुदाय को ‘अपना देश अपना राज’ का नारा दिया था।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर, 1875 को लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा 15 नवम्बर, 1875 को भगवान बिरसा मुण्डा का जन्म हुआ। भारत की जनचेतना को जाग्रत कर स्वाधीनता आन्दोलन को नया मन्त्र देने वाले राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर देश गर्व की अनुभूति कर रहा है।उत्तर प्रदेश मे अनुसूचित जन जाति -थारू, मुसहर, चेरो, बुक्सा, सहरिया, कोल तथा गोंड आदि को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण मे आवास देने के प्राथमिकता श्रेणी मे रखा गया है।जनजातियों को विकास की योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ बेहतर कनेक्टिविटी, बिजली, पेयजल, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत की स्कीम आदि सुविधाओं से आच्छादित किया जा रहा है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायकगण राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, देवेंद्र कुमार निम, कीरत सिंह, शीतल बिश्नोई, डॉ. महेंद्र सिंह सैनी एवं अन्य प्रतिष्ठितजनो गणमान्य लोगो व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले