भगवान दक्ष प्रजापति जयंती पर मुरादाबाद में गूंजे जयकारे, हजारों की भीड़ के साथ निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा - प्राचार्य के सख्त अनुशासन से शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में शिक्षा व्यवस्था बनी मिसाल - डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्रभगवान दक्ष प्रजापति जयंती पर मुरादाबाद में गूंजे जयकारे, हजारों की भीड़ के साथ निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा - प्राचार्य के सख्त अनुशासन से शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में शिक्षा व्यवस्था बनी मिसाल - डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

हिमालया हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत से हंगामा

निजी अस्पताल में महिला की मौत से परिवार में मचा कोहराम

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Thursday, November 13, 2025

पूरनपुर/ पीलीभीत/सेहरामऊ उत्तरी
थाना क्षेत्र के चतीपुर गांव में स्थित हिमालय हॉस्पिटल में मंगलवार की रात एक प्रसूता की मौत के बाद हंगामा मच गया। मृतका पुष्पा पत्नी मनोज निवासी चतीपुर बताई जा रही है। परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते ऑपरेशन के दौरान ही महिला की जान चली गई, जबकि इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने देर रात तक समझौते का दबाव बनाया।


जानकारी के मुताबिक, पुष्पा को प्रसव पीड़ा होने पर उसकी भाभी शीतल रात करीब 10 बजे हिमालय हॉस्पिटल लेकर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, जिसमें बच्ची का जन्म हुआ। लेकिन थोड़ी देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, मगर उसने वहीं दम तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने पूरे मामले को दबाने की कोशिश की। मृतका के परिजनों को गाड़ी कराकर शव घर ले जाने के लिए कहा गया और समझौता कर लो कहकर उन्हें चुप कराने का प्रयास हुआ।

खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन और परिवार के बीच बातचीत का सिलसिला जारी था। स्थानीय लोगों का कहना है कि हिमालय हॉस्पिटल, जो पूर्व विधायक के घर के पास स्थित है, पर पहले भी इलाज में लापरवाही के आरोप लग चुके हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने कभी सख्त कार्रवाई नहीं की। यही कारण है कि ऐसे निजी अस्पताल खुलेआम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।फिलहाल, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि हिमालय हॉस्पिटल की जांच कर दोषी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले