भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warningभाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning

बरदौल में दो गायों की निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस और भाजपा नेता मौके पर पहुंचे तथा जांच प्रारंभ की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 9, 2025

संवाददाता अमित कुमार एडवोकेट बुढ़नपुर
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गोरथानी में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने नेशनल हाईवे से सटे लिंक रोड पर स्थित बरदौल का ताला तोड़कर दो गायों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब गृहस्वामी के लड़के ने गायों को चारा देने पहुंच कर हृदय विदारक दृष्य देखा और शोर मचा दिया।

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस और भाजपा नेता मौके पर पहुंचे तथा जांच प्रारंभ की।पुलिस ने बताया कि गाँव निवासी हरिराम यादव के बरदौल में बंधी दो गायों का मांस गायब था। आसपास के सात-आठ गांव के लोग घटना को लेकर भारी आक्रोशित हैं और इसे गौ तस्करों से जोड़कर देख रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों का कड़ाई से दंड हो। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एनकाउंटर केस वाकिफ से जोड़कर जांच चलाने और अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने कहा कि संरक्षण मिलने के कारण ही अपराधी इतने निडर हो गए हैं, उन्हें और संरक्षण देने वालों को छोड़ना नहीं होगा। ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने भी दोषियों को कड़ी सजा की बात कही।क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह ने स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर गाँव में शांति कायम कराई है और कहा कि न्याय किया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले