बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी को पहना दी माला, मचा बवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी के गले में माला डालकर पूछा- जिताइएगा न इन्हें? इसका वीडियो जदयू के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव चल रहा था। यहीं से वायरल हो गया। अब राजद ने इसी पर संजय झा को भी घेर लिया।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 21, 2025

(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)

Patna News : बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के समर्थन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले तो विवादों में घिर गए। मुजफ्फरपुर में उन्हें महिला प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद देना था। पुरुष प्रत्याशियों को माला पहचाने और महिला प्रत्याशियों को हाथ में सौंपने की परंपरा रही है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा खड़े थे और इशारा कर रहे थे कि हाथ में माला दें। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी के गले में माला डाल दिया। यह कार्यक्रम जदयू के सोशल मीडिया हैंडल पर ऑनलाइन था। वीडियो झटके से वायरल हो गया। राजद ने इस वीडियो की चर्चा करते हुए सीएम नीतीश को लाचार बताते हुए लिखा कि अब तो कोई भी सीएम को झिड़क दे रहा है।राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लगातार मुख्यमंत्री पद की गरिमा तार तार हो गई। अब नीतीश कुमार को कोई भी कहीं भी डांटने लग रहा है। राजद ने आगे कहा कि नीतीश कुमार से सबसे ज्यादा उनकी पार्टी के लोग घबराए हुए हैं। जदयू के लोग क्या सोचते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ना जाने कब क्या कर दें? इसीलिए अब चुनावी सभा के दौरान उनका हाथ पकड़ कर रोका जा रहा है। राजद का इशारा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के तरफ था। इस वीडियो में जब सीएम नीतीश कुमार को महिला प्रत्याशी को माला पहनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं तो संजय झा उन्हें हाथ पकड़ कर रोकते दिख रहे हैं। राजद ने यह भी पूछा कि क्या ऐसे नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री बनने योग्य रह गए हैं?

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले