नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर उन्हें बधाई दी - बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएंनरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर उन्हें बधाई दी - बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

सामूहिक विवाह में में 72 जोड़ों की कराई गई शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत था पूरा सम्मेलन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 3, 2025

72 couples were married in a mass marriage ceremony.

सोमेश शर्मा, मोदीनगर,गाजियाबाद

गाजियाबाद । गांव भोजपुर स्थित विकास खंड़ कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 72 जोड़ों की शादी कराई गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने सभी का स्वागत किया। खंड विकास कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होने बताया कि सोमवार को 72 जोड़ो की शादी कराई गई।

इनमें से 57 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज व 15 जोड़ों का निकाह कराया गया। उन्होने बताया कि इस मौके पर 25 हजार रुपए की नकदी,पकडे़,चांदी की बिछिया,पायल,बर्तन सहित अन्य सामान दिया गया। उन्होने नव जोड़ों को आर्शीवाद दिया। इस मौके पर करनवीर सिंह,संदीप चौधरी,पीयूष चंद्र राय,साहित्य निषक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले