केडी हॉस्पिटल पर लगे चिकित्सा में लापरवाही व अंग तस्करी के आरोप कोर्ट के आदेश पर होगी पुलिस विवेचना - प्यारी यादों से लेकर उत्सव की उमंग तक: सोनी सब के कलाकारों ने क्रिसमस के उत्साह पर व्यक्त किए अपने विचार - जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त गल्ला मंडी उपरिगामी सेतु का किया निरीक्षण - श्रीराम विवाह की कथा सुनकर भक्त हुए भाव विभोर - आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में अमेठी के प्रशांत वीर ने रचा इतिहास, रकेडी हॉस्पिटल पर लगे चिकित्सा में लापरवाही व अंग तस्करी के आरोप कोर्ट के आदेश पर होगी पुलिस विवेचना - प्यारी यादों से लेकर उत्सव की उमंग तक: सोनी सब के कलाकारों ने क्रिसमस के उत्साह पर व्यक्त किए अपने विचार - जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त गल्ला मंडी उपरिगामी सेतु का किया निरीक्षण - श्रीराम विवाह की कथा सुनकर भक्त हुए भाव विभोर - आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में अमेठी के प्रशांत वीर ने रचा इतिहास, र

दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला।

दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला। दैनिक अयोध्या टाइम्स पूरनपुर/पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की पिटाई कर उसकी टांग तोड दी। इसके बाद उसको घर भगा दिया। वापस आने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, June 29, 2025

दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला।

दैनिक अयोध्या टाइम्स

पूरनपुर/पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की पिटाई कर उसकी टांग तोड दी। इसके बाद उसको घर भगा दिया। वापस आने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तहसील क्षेत्र के गांव गुलडिया भूपसिंह निवासी एक विवाहिता ने वताया कि उसकी शादी दस साल पहले गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया भजा निवासी युवक के साथ हुई थी। जिसमे परिजनों ने अपनी सामर्थ के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराली दिए गए दहेज से संतुष्ट नही हुए। शादी के कुछ साल बाद ससुरालियों ने विवाहिता पर अतिरिक्त दहेज लाने का दवाव वनाना शुरु कर दिया। विवाहिता ने मायके पक्ष कि हालत ठीक न होने की वात कहकर दहेज लाने से मना कर दिया। जिस पर ससुरालियों ने उसको आए दिन मारपीट कर प्रताडित करना शुरु कर दिया। वेटा का जन्म न होने पर मारपीट करना शुरू कर दिया। मामले की शिकायत एसपी से की गई थी। जिस पर मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। समझौते के आधार पर दोबारा अपनी ससुराल पहुंची। उसके वावजूद उसके साथ मारपीट होती रही। एक दिन ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी टांग तोडकर घर से निकाल दिया। वह अपने भाई के पास तीन साल से रह रही है। विना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले