मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल - कुचेसर चौपला पर घर के अंदर बिना लाइसेंस बन रही 955 किग्रा मिलावटी क्रीम पकड़ी, नष्ट कराईमेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल - कुचेसर चौपला पर घर के अंदर बिना लाइसेंस बन रही 955 किग्रा मिलावटी क्रीम पकड़ी, नष्ट कराई

दुष्कर्म, ब्लैकमेल और बेचने की साजिश! कुशीनगर में सनसनी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म, ब्लैकमेल और बेचने की साजिश! कुशीनगर में सनसनी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल, मतांतरण और बेचने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, May 28, 2026

दुष्कर्म, ब्लैकमेल और बेचने की साजिश! कुशीनगर में सनसनी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल, मतांतरण और बेचने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पीड़िता के मुताबिक करीब दो वर्ष पहले बाजार जाते समय उसकी मुलाकात सेवरही निवासी दुकानदार पवन कुमार से हुई थी। आरोप है कि पवन कुमार ने उसकी पहचान मुन्नीपट्टी निवासी शादीशुदा युवक जियाउद्दीन से कराई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और फिर युवती को मिलने के लिए बुलाया गया।
युवती का आरोप है कि जियाउद्दीन ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा।
पीड़िता ने बताया कि बाद में उसे फाजिलनगर ले जाया गया, जहां निकाह के नाम पर उसका मतांतरण कराया गया और किराए के कमरे में रखा गया। इसी बीच आरोपी रोजगार के लिए सऊदी अरब चला गया था।

“निकाह के नाम पर जाल! दुष्कर्म, ब्लैकमेल और बेचने की साजिश का सनसनीखेज आरोप”


करीब एक साल बाद वापस लौटने पर आरोपी युवती को पासपोर्ट बनवाने के बहाने लखनऊ ले गया। आरोप है कि वहां उसने खुद को बेचने की साजिश से जुड़ी बातचीत सुन ली। इसके बाद मौका मिलते ही युवती वहां से भाग निकली। रेलवे स्टेशन पर उसके साथ मारपीट भी की गई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से वह किसी तरह अपने घर पहुंचने में सफल रही।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जियाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि आरोपी के भाई आलमगीर और पवन कुमार की तलाश जारी है। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले