स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

दुदही के अहिरौली में कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक सम्पन्न :- अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कुशीनगर । दुदही ब्लॉक स्थित अहिरौली गांव में रविवार को विधानसभा क्षेत्र फाजिलनगर के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संगठन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, July 5, 2026

कुशीनगर । दुदही ब्लॉक स्थित अहिरौली गांव में रविवार को विधानसभा क्षेत्र फाजिलनगर के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने का संदेश दिया।बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन होता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यप्रणाली पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रही है और आगे भी जनहित के सवालों पर संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों को सक्रिय बनाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर कांग्रेस नेता मनोज कुमार सिंह, मैनुद्दीन अंसारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

संवाददाता..अभिमन्यु कुमार मिश्रा ( दैनिक अयोध्या टाइम्स )

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले