जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

सीएम योगी का बड़ा फैसला: रसोइयों का मानदेय बढ़ा, मिला कैशलेस इलाज का तोहफा

मानदेय बढ़कर ₹3,000 हुआ; ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और ₹2 लाख की दुर्घटना सहायता की घोषणा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 23, 2026

आशीष / दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम पोषण योजना से जुड़ी 3.53 लाख रसोइयों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। रक्षाबंधन से ठीक पहले सरकार ने रसोइयों का मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह कर दिया है।

इसके साथ ही, रसोइया बहनों और उनके परिवारों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा ₹2 लाख की दुर्घटना सुरक्षा सहायता देने का ऐलान किया गया। ड्रेस भत्ता भी ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कई रसोइयों को परिधान किट और कैशलेस हेल्थ कार्ड सौंपकर सम्मानित किया।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 1.42 लाख विद्यालयों के 1.46 करोड़ बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को मजबूती मिल रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले