एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

बछरावां में सपा का विशाल पीडीए सम्मेलन हुआ आयोजित

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 23, 2026

अलताब अहमद, बछरावां रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने रविवार को रायबरेली के बछरावां विधानसभा क्षेत्र 177 में एक विशाल PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन बछरावां स्थित विधानसभा कार्यालय में हुआ, जिसकी अध्यक्षता सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने की। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है, जिससे किसान और मजदूर दोनों परेशान हैं। पाल ने सरकार को ‘पूंजीपतियों की सरकार’ करार दिया।


श्यामलाल पाल ने आगे कहा कि यह सरकार किसानों, मजदूरों और युवाओं को लाइन में खड़ा कर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि लोगों को राशन और खाद जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी इस तरह के तानाशाही रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार, PDA समाज के लोग अपने उत्थान के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान सरकार को हटाकर PDA की सरकार बनाई जाएगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ई. वीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, बछरावां विधानसभा अध्यक्ष बृजेश कुमार चौधरी सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले