कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजनकुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन

कुशीनगर ।कुशीनगर जनपद के सभी 14 ब्लॉकों में 49 दिनों तक चली जन अधिकार पार्टी की जन न्याय पदयात्रा का रविवार को भव्य समापन हुआ। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आम लोगों से सीधा संवाद किया और जनहित से जुड़े

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, August 24, 2026

कुशीनगर ।कुशीनगर जनपद के सभी 14 ब्लॉकों में 49 दिनों तक चली जन अधिकार पार्टी की जन न्याय पदयात्रा का रविवार को भव्य समापन हुआ। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आम लोगों से सीधा संवाद किया और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

पदयात्रा का नेतृत्व जन अधिकार पार्टी के जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा ने किया। 49 दिनों तक चली इस पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से उनकी समस्याएं जानीं और पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्यों से उन्हें अवगत कराया।

सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में हुआ महासम्मेलन..

जन न्याय पदयात्रा के समापन पर सेलिब्रेशन मैरिज हॉल, तमकुही रोड में महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकन्या कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गायक गोलू गुंजन की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया।

संगठन मजबूत करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोर…

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकन्या कुशवाहा ने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सजग और सक्रिय रहने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम करने की जरूरत है।

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता..

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अमित सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति, जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा समेत दिनेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, नंदलाल, परम, अनिल कुशवाहा, सत्येंद्र, भरत और रामाधार कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, 49 दिनों तक चली जन न्याय पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और जनहित के मुद्दों को संगठन के माध्यम से आगे बढ़ाना था।

पदयात्रा के भव्य समापन और महासम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के जरिए जन अधिकार पार्टी ने कुशीनगर में अपने संगठनात्मक अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी अपनी सक्रियता का संदेश दिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले