400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

दीबनी बंजरवा को 9 रन से हराकर धनौजी बनी चैंपियन—इमरान आलम ने दी बधाई

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम रहे मुख्य अतिथि, विजेता धनौजी टीम को दी बधाई कुशीनगर। दुदही विकाश खण्ड के बांसगांव टोला घुरपट्टी में आयोजित युवा क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-9 का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। फाजिलनगर क्षेत्र की धनौजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दीबनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, August 21, 2026

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम रहे मुख्य अतिथि, विजेता धनौजी टीम को दी बधाई

कुशीनगर। दुदही विकाश खण्ड के बांसगांव टोला घुरपट्टी में आयोजित युवा क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-9 का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। फाजिलनगर क्षेत्र की धनौजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दीबनी बंजरवा को 9 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में नप अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम रहे मौजूद

फाइनल मुकाबले में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री इमरान आलम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। मैच के बाद उन्होंने विजेता धनौजी की टीम को शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

60 रन बनाकर धनौजी ने 61 रन का दिया था लक्ष्य

धनौजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 8 ओवर में टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए। जवाब में 61 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीबनी बंजरवा की टीम निर्धारित ओवरों में 51 रन ही बना सकी। धनौजी ने मुकाबला 9 रन से जीतकर सीजन-9 की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए धनौजी के उसमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राजा शेख को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

इमरान आलम ने खिलाड़ियों को दिया प्रोत्साहन..

इस अवसर पर इमरान आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

फाइनल मुकाबले में मेजर डॉ. महेश बरनवाल, राहुल बरनवाल, सुरेश सिंह पटेल, शिकेंदर गुप्ता, पुष्पेंद्र रौनियार, दिलीप गुप्ता, अभिनव गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरू गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।अंत में इमरान आलम सहित मौजूद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई देते हुए आयोजक टीम का आभार व्यक्त किया। सीजन-9 का फाइनल धनौजी की शानदार जीत के साथ यादगार बन गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले