400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा पर जोर, जामिया रहमिया इस्लामिया में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कुशीनगर। विकाश खण्ड पडरौना के सेमरा हर्दौ, कठकुईया स्थित जामिया रहमिया इस्लामिया स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान में सहभागिता

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, August 15, 2026

कुशीनगर। विकाश खण्ड पडरौना के सेमरा हर्दौ, कठकुईया स्थित जामिया रहमिया इस्लामिया स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की।


समारोह में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर देशप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। वहीं बच्चों ने सोशल मीडिया की बढ़ती लत और परिवार से बढ़ती दूरी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को अपने अभिनय, हास्य और कॉमेडी के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने जहां लोगों का मनोरंजन किया, वहीं उन्हें मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर सोचने के लिए भी मजबूर किया।

दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा पर जोर

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद अहमद सिद्दीकी से मदरसा शिक्षा और आधुनिक कॉन्वेंट स्कूलों के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को दीनी तालीम के साथ आधुनिक और उपयोगी शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि विद्यार्थी बदलते दौर की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ सकें।


उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, इसी संस्था से शिक्षा प्राप्त कर कई विद्यार्थी आगे चलकर प्रोफेसर सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं। संस्था का प्रयास है कि विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा और संस्कार दिए जाएं, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद….

समारोह में प्रधानाचार्य सदरे आलम सर, कारी जिब्रिल साहब, हाफिज मुजफ्फर हुसैन, मौलवी ओसामा अहमद, हाफिज कादिर साहब, मिस जोहरा खातून, तबस्सुम खातून, हाफिज आजाद अहमद, ग्राम प्रधान मोहन प्रसाद खरवार, हाफिज लियाकत अंसारी समेत विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी, आपसी भाईचारे, सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने यह संदेश दिया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जागरूकता भी बेहद जरूरी है।
जिला प्रभारी/मान्धाता कुशवाहा
दैनिक अयोध्या टाइम्स

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले