नहर पटरी पर अवैध खनन का कहर 25 तक शीशम व चिरौंजी के पौधे किए नष्ट, वन विभाग ने दी तहरीर - बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफानहर पटरी पर अवैध खनन का कहर 25 तक शीशम व चिरौंजी के पौधे किए नष्ट, वन विभाग ने दी तहरीर - बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 2.87 लाख रुपए ठगने का आरोप

पांच साल बाद भी नौकरी ना लगने से जब पैसे वापसी मांगे तो आरोपी परिवार सहित जान से मारने की धमकी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, November 4, 2025

When he asked for his money back after five years of not getting a job, the accused threatened to kill him and his family.

मोदीनगर, गाजियाबाद

गाजियाबाद। शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दयापुरी कॉलोनी निवासी एक युवक से 2.87 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पैसे वापस मांगने पर आरोपी दबंगई दिखा रहा है। पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद अब कार्रवाई करने की बात कह रही है।मोदीनगर की दयापुरी कॉलोनी निवासी अनिल वर्मा ने बताया कि पांच साल पहले मेरी मुलाकात एक युवक से हुई।

अनिल वर्मा ने उक्त व्यक्ति से अपनी बहन व बहनोई की सरकारी नौकरी लगवाने की बात की आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने बहनोई की लेखपाल व बहन की नर्स की नौकरी लगवाने की बात की इसके बाद अनिल वर्मा ने आरोपी को 2.87 लाख रुपए नकद दे दिए और बाकी रकम नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई। पांच साल बाद भी नौकरी ना लगने से जब पैसे वापसी मांगे तो आरोपी परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि जांच के बाद की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले