धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

बाजार समितियों के प्रतिनिधियों के साथ चिरेका प्रबंधन ने की बैठक

चित्तरंजन : चिरेका ने बाजार समितियों से हुई बैठक में बाजार में लम्बे समय से बन्द पड़े दुकानों को ऑनलाइन नीलम करने की जानकारी दी।चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक विजय कुमार ने शहर के सभी बाजारों के प्रतिनिधियों के साथ पहली बैठक की। बीते सोमवार हुई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, June 26, 2025

चित्तरंजन : चिरेका ने बाजार समितियों से हुई बैठक में बाजार में लम्बे समय से बन्द पड़े दुकानों को ऑनलाइन नीलम करने की जानकारी दी।
चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक विजय कुमार ने शहर के सभी बाजारों के प्रतिनिधियों के साथ पहली बैठक की। बीते सोमवार हुई बैठक में महाप्रबंधक के अलावा उनके सचिव, उप महाप्रबंधक, आरपीएफ आईजी समेत 8 उच्च पदस्थ अधिकारी समेत बाजारों के 20 प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में दुकानदारों के विभिन्न बिषय पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रतिनिधियों की पेयजल आपूर्ति की मांग पर रेलवे अधिकारी ने सहमति व्यक्त करते हुये बाजारों में शुद्ध पेयजल के पांच “आरओ वाटर प्लांट” लगाने का निर्णय लिया । जिसका रखरखाव बाजार समिति द्वारा किया जायेगा। साथ ही लम्बे समय से बन्द पड़े दुकानों को ऑनलाइन के माध्यम से नीलाम किया जायेगा इसकी सूचना दी गई। यदि मौजूदा दुकानदार ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया से बचना चाहते है तो उन्हें जल्द कागजात जमा करना होगा जिसपर नियमानुसार विचार किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बैठक में व्यापारियों को बताया कि रेलवे स्कूलों में व्यापारियों के बच्चों को दाखिला देने का मुद्दा पहले ही उठाया जा चुका है। मामले में विचार किया जा रहा है।
हालांकि, जिस तरह से रेलवे अधिकारी चित्तरंजन आमलदही समेत विभिन्न बाजारों की बंद दुकानों को ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के जरिए बेच रहे हैं। उससे व्यापारिक संगठन इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि यह कदम कितना कारगर होगा। उन्हें यह भी डर है कि इससे भविष्य में उन पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। नतीजतन, शहर के व्यापारी रेलवे के इस कदम को लेकर चिंतित हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले