जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कुल्टी के नियामतपुर में पेट्रोल पंप ज़मीन विवाद: आदिकर्ण फाउंडेशन ने की पहल

नियामतपुर : कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी स्थित पेट्रोल पंप से जुड़े ज़मीन विवाद को सुलझाने के लिए आदिकर्ण फाउंडेशन ने सक्रिय भूमिका निभाई है। फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने नियामतपुर फाड़ी प्रभारी और पश्चिम बंगाल सरकार के ब्लॉक लैंड एंड लैंड रिफॉर्म्स ऑफिसर (बिएल एंड एलआरओ)

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 23, 2025

नियामतपुर : कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी स्थित पेट्रोल पंप से जुड़े ज़मीन विवाद को सुलझाने के लिए आदिकर्ण फाउंडेशन ने सक्रिय भूमिका निभाई है। फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने नियामतपुर फाड़ी प्रभारी और पश्चिम बंगाल सरकार के ब्लॉक लैंड एंड लैंड रिफॉर्म्स ऑफिसर (बिएल एंड एलआरओ) कुलतोड़ा के अधिकारियों से मुलाकात की।
यह विवाद कुमारडीहा मौजा के प्लॉट नंबर 177, जेएल नंबर 51 पर डीमार्केशन (सीमांकन) को लेकर उपजा है। आदिकर्ण फाउंडेशन की ओर से इस बैठक में कानूनी सलाहकार विनोद सिंह सोलंकी (आसनसोल जिला कोर्ट के अधिवक्ता), अधिवक्ता विमल केसरी, और आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा आसनसोल कोर्ट के अधिवक्ता जियाउल अंसारी उपस्थित थे। उनके साथ दाग नंबर 177 में रहने वाले परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।
नियामतपुर फाड़ी प्रभारी से मिलने के बाद विवाद से जुड़े लोगों को काफी राहत मिली है। इस संबंध में, बिएल एंड एलआरओ, कुलतोड़ा के अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि ज़मीन के मामले का निपटारा कानूनी तौर पर और सही तरीके से किया जाएगा। बताया गया है कि इस ज़मीन से जुड़े सभी पक्षों को नोटिस जारी किया गया है और जो सही ज़मीन का मालिक होगा, उसे ही ज़मीन मिलेगी।
यह कदम ज़मीन विवाद को सुलझाने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले