सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

विकसित भारत की संकल्पना: भव्यता के साथ मनाया गया ‘उत्तर प्रदेश दिवस’

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएँ, बोले- 'गाँव को आत्मनिर्भर बनाना ही मुख्य उद्देश्य', लाभार्थियों को बांटे गए सिलाई मशीन, स्मार्ट फोन और ऋण के चेक, अधिकारियों ने लिया सेवा का संकल्प

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, January 24, 2026

Vision of Developed India: 'Uttar Pradesh Day' celebrated with grandeur

राजकुमार पाठक
बाँदा।
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के अवलोकन और फीता काटकर की गई। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया।

अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने जनपदवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बाँदा ऋषि-मुनियों की तपोभूमि है। उन्होंने अपील की कि हमें अब गांवों की ओर लौटना होगा और उन्हें विकसित करना होगा। उन्होंने जल संरक्षण और गौ-आधारित खेती पर जोर देते हुए कहा, “जब देश स्वस्थ होगा, तभी विकास होगा। किसानों को मिलेट्स की पैदावार बढ़ाकर अपने गांवों को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए।” उन्होंने अधिकारियों से आगामी जुलाई में गोबर के गमलों में नर्सरी तैयार करने का आग्रह किया ताकि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को सफल बनाया जा सके।

मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य पहले उत्तर प्रदेश और फिर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही सर्वोपरि है और नकारात्मकता से दूर रहकर हर व्यक्ति को न्याय दिलाना ही हमारा मुख्य प्रयास होना चाहिए। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दिवस की ऐसी भव्यता कभी नहीं देखी गई। भाजपा सरकार में प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और ‘उत्तर प्रदेश’ अब ‘उत्तम प्रदेश’ के रूप में विख्यात हो रहा है। ]

समारोह के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता सामग्री वितरित की गई। किसान सम्मान निधि के तहत बलराम, प्रेम नारायण और शत्रुघन सिंह (प्राकृतिक खेती) सहित अन्य को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत सोमवती व सुधा यादव को सिलाई मशीन दी गई। स्वामी विवेकानंद योजना के तहत कशिश और खुशबू सहित अन्य छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे गए। मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के तहत मीना, अबरार अली और अतुल सहित कई लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये के ऋण चेक सौंपे गए।

मुख्यमंत्री आवास योजना और एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूहों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता, डीआईजी राजेश एस, जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलास बंसल, सीडीओ अजय कुमार पाण्डेय सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अर्चना भारती द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले