नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाजनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना..... - गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज

आरक्षण के मुद्दे पर 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालेगी VIP, मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर साधा निशाना…..

समाज ने नेता बनाया, मंत्री भी बनवाया, फिर भी नहीं मिला आरक्षण का लाभ — मुकेश सहनी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, June 17, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट राहुल त्रिपाठी

संतकबीरनगर- खलीलाबाद स्थित होटल सोनी में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आरक्षण और सामाजिक अधिकारों के मुद्दे को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निषाद, मछुआरा एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए पार्टी 101 दिनों की “संकल्प यात्रा” निकालेगी।

मुकेश सहनी ने कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर समाज ने लंबे समय तक संघर्ष किया और इसी उम्मीद के साथ संजय निषाद को अपना नेता माना। समाज के समर्थन से उन्हें सत्ता तक पहुंचाया गया और मंत्री भी बनाया गया, लेकिन आज तक निषाद समाज को आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में संजय निषाद पूरी तरह विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी समाज के हक, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा समाज को संगठित करने का कार्य किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि आरक्षण केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का प्रश्न है। सरकारों को वंचित समाज की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और उनके अधिकार सुनिश्चित करने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि VIP आगामी दिनों में प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाकर समाज की आवाज को और बुलंद करेगी।

कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन विस्तार, सामाजिक भागीदारी और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। VIP नेताओं ने कहा कि संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले