साइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद - ओबरा पुलिस ने 1.1 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज - एएसपी मुख्यालय ने चुर्क पुलिस लाइन में परेड सलामी ली, वाहनों-उपकरणों की गहन जाँच - 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकतम मामलों के निस्तारण की तैयारी - जल संकट से निपटने को जल संचयन इकाई वरदान, किसानों को मिलेगा लाभ — जिलाधिकारीसाइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद - ओबरा पुलिस ने 1.1 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज - एएसपी मुख्यालय ने चुर्क पुलिस लाइन में परेड सलामी ली, वाहनों-उपकरणों की गहन जाँच - 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकतम मामलों के निस्तारण की तैयारी - जल संकट से निपटने को जल संचयन इकाई वरदान, किसानों को मिलेगा लाभ — जिलाधिकारी

साइबर क्राइम सोनभद्र ने ऑनलाइन ठगी के तीन अभियुक्त दबोचे, एर्टिगा कार बरामद

सस्ते श्रृंगार-सामान के बहाने ₹85,000 की धोखाधड़ी, एनसीआरपी शिकायत पर कार्रवाई

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, March 11, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना/सेल ने सस्ते श्रृंगार-सामान का झांसा देकर रामगढ़ निवासी एक टेलर से ₹85,000 की ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मामला 27 फरवरी को एनसीआरपी पोर्टल पर गोविन्द कुमार (नोडिहा, कोन) की शिकायत पर दर्ज हुआ था। विवेचना में प्रतिबिम्ब पोर्टल, सीसीटीवी व मोबाइल विश्लेषण से एर्टिगा कार (UP28DH6962) चिह्नित हुई, जिसे 09 मार्च को पकड़कर मोहम्मद रजा, शोएब खाँ (दोनों निवासी फर्रुखाबाद) और जीशन (मैनपुरी) को गिरफ्तार किया गया।

थाना साइबर क्राइम में मु.अ.सं. 07/2026 धारा 318(4) BNS व 66D IT एक्ट में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी में ₹4,000 नकद, आधार-पैन-वोटर कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल और कार शामिल हैं। कार्रवाई प्र.नि. धीरेन्द्र कुमार चौधरी व साइबर टीम ने की।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले