कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजनकुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जल संकट से निपटने को जल संचयन इकाई वरदान, किसानों को मिलेगा लाभ — जिलाधिकारी

मुसही गाँव में स्थापित मॉडल का निरीक्षण, जिले में विस्तार को प्रोत्साहन का ऐलान

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, March 11, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में ग्राम मुसही (रॉबर्ट्सगंज) में अग्रणी किसान जय नारायण तिवारी द्वारा लगाई गई जल संचयन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यप्रणाली देखी और इसकी उपयोगिता पर चर्चा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि सोनभद्र जैसे जल-संवेदनशील जिले में ऐसी इकाइयाँ किसानों के लिए बेहद लाभकारी हैं — वर्षा जल संचयन से खेती और पेयजल की समस्या में राहत मिलेगी। उन्होंने जिले में इस मॉडल के विस्तार को प्रोत्साहित करने की बात कही, ताकि ज्यादा किसान इसका लाभ उठा सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेतों की बागवानी और फसलों को भी देखा, किसान की पहल की सराहना की। मौके पर केवीके वैज्ञानिक डॉ. रश्मि सिंह, अवधेश कुमार और प्रत्यूष त्रिपाठी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले